UPCC: ममता चौधरी की इस टिप्पणी के बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

NOI  डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, माल एवेन्यू में रविवार को महिला पार्षद ममता चौधरी की अनुशासनहीनता का बाद बवाल के दौरान जूते भी चले और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया, जो कभी नहीं हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस विरोधी दल भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

लखनऊ के मालवीय नगर से लगातार चार बार से पार्षद और नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेत्री ममता चौधरी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय राय को देखकर सबसे पहले कमेंट किया, मुझे इन्हें देखने का शौक ही नहीं है। आरोप है कि अजय राय नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को कार्यभार ग्रहण कराने कार्यायल में जा रहे थे कि कार्यक्रम स्थल पर ममता चौधरी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह यहां क्या कर रहे हैं। इनकी शक्ल कोई नहीं देखना चाहता।
ममता चौधरी की इस टिप्पणी के बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जूता भी चला और ममता चौधरी के साथ ही अजय राय के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अजय राय इसके बाद बाहर चले गए तो वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने अजय राय को शांत कराने की कोशिश की।
रविवार के प्रकरण का वीडियो वायरल है। जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो वहां भीड़ को देखते हुए राय के समर्थकों ने किनारे हटने को बोला तो पार्षद ममता चौधरी ने कमेंट पास किया। कमेंट के वीडियो में ममता चौधरी ने अजय राय को लेकर टिप्पणी की तो मामला बिगड़ गया और अजय राय बाहर आ गये। अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हुई मारपीट ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या कदम उठाता है।

यूपी महिला कांग्रेस में क्या है ममता चौधरी की भूमिका

ममता चौधरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महिला कांग्रेस के मध्य क्षेत्र की अध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और महिला कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। लखनऊ के मालवीय नगर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद भी हैं और नगर निगम में पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं। महिला कांग्रेस में उनकी जिम्मेदारी और स्थानीय राजनीति में सक्रियता के चलते उनका नाम प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों में भी सामने आता रहा है। ममता चौधरी के पति मनीष कुमार तिवारी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का करीबी माना जाता है।

मोहनलालगंज से लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

ममता चौधरी को कांग्रेस ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ की मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्हें केवल 2,990 वोट मिले थे। वह दलित समुदाय की धोबी जाति से आती हैं। आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद अब ममता चौधरी फिर चर्चा में हैं।

ममता चौधरी ने दी सफाई

ममता चौधरी ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अजय राय ने चिल्लाकर कहा कि औकात में रहो। अजय राय ने दलित महिला की औकात पूछी, मैंने टिप्पणी नहीं की। ममता चौधरी ने कहा कि अजय राय खुद भड़के और महिलाओं से मारपीट और गाली-गलौज की। ममता चौधरी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पूछेंगे तो अपनी बात जरूर रखूंगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement