कानपुर मेट्रो का विस्तार दीपावली से पहले आईआईटी से नौबस्ता तक होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को अब हर 5 मिनट 6 सेकंड पर मेट्रो मिलेगी। इस विस्तार से 21 स्टेशन कवर होंगे और मेट्रो ट्रेनों की संख्या भी बढ़कर 16 हो जाएगी, जिससे यात्रा और सुगम होगी।

NOI  संवाददाता, कानपुर। कानपुर मेट्रो लोगों के लिए यातायात का बेहतर विकल्प बन चुका है। पिछले डेढ़ वर्षों में मेट्रो के यात्री पांच गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। अभी आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक 13 मिनट पर मेट्रो मिलती है। आठ मेट्रो के जरिये ये सेवाएं मिल रहीं हैं। दीपावली से पहले नौबस्ता तक मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

ये सेवाएं बढ़ाने के लिए आठ और मेट्रो को लगाया जाएगा। नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रियों को अब हर पांच मिनट छह सेकेंड पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी। आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो के 21 स्टेशन होंगे।

वर्तमान में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर आठ मेट्रो ट्रेनों से यात्रियों को सेवाएं दी जा रही हैं। अभी यात्रियों को करीब 13 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलती है। नौबस्ता तक विस्तार होने के बाद मेट्रो की संख्या बढ़ाकर 16 करने की योजना है। इस कदम से मेट्रो की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को स्टेशन पर ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

21 स्टेशनों तक पहुंचना होगा आसान

आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो के कुल 21 स्टेशन होंगे। इस विस्तार से शहर के दक्षिणी हिस्से के यात्रियों को भी मेट्रो की सुविधा मिल सकेगी। नौबस्ता तक मेट्रो के विस्तार और मेट्रो की संख्या बढ़ने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

आईआईटी से नौबस्ता तक के रूट

कारिडोर 1 में आईआईटी, कल्याणपुर, एसपीएम हास्पिटल, विश्वविद्यालय, गुरुदेव चौराहा, गीता नगर, रावतपुर, एलएलआर हास्पिटल, मोती झील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर व नौबस्ता।

दीपावली से पहले ही नौबस्ता तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही मेट्रो को नौबस्ता तक ले जाया जाएगा। सभी टर्मिनल पूरी तरह तैयार है।
पंचानन मिश्र, जनसंपर्क अधिकारी, कानपुर मेट्रो

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement