टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में कानपुर कनेक्शन, पकड़ी गई महिला का दादरपुर गांव से जुड़ा है रिश्ता, गांव पहुंची पुलिस
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार राधा का कानपुर से संबंध सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है, जिसमें राधा भी शामिल है जिसका दादरपुर गांव से जुड़ाव है।
NOI संवाददाता, बिल्हौर (कानपुर)। मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से चार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। गिरफ्तार आरोपितों में सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नहवैया गांव की रहने वाली राधा भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि उसका संबंध कानपुर से भी है। बताया गया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गांव पहुंचे और महिला के पारिवारिक संबंधों की जानकारी जुटाई।
राधा का उसके पति सुनील से करीब दो वर्ष पहले संबंध टूट गया था। बताया जाता है कि शादी के कुछ वर्ष बाद वह अपने मौसेरे भाई के साथ एक वर्ष के बेटे को लेकर चली गई थी। सुनील की दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, राधा जिस युवक के साथ गई थी, वह कानपुर के दादरपुर कटहा गांव का रहने वाला है।
राधा जिस युवक के साथ कानपुर में रही वह परिवार। जागरण
तीन वर्ष पहले युवक के साथ गांव पहुंची थी महिला
कानपुर के दादरपुर कटहा गांव निवासी देवनारायण गौतम के मुताबिक, उनके 20 वर्षीय बेटे विशाल गौतम की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जौनपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से जान-पहचान हुई थी। करीब तीन वर्ष पहले महिला विशाल के साथ उनके घर आई थी। कुछ दिन रुकने के बाद घर में विवाद होने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। इसके बाद उनका बेटा महिला को लेकर कहीं चला गया।
बेदखल कर दिया बेटे को
देवनारायण ने बताया कि बेटे के घर छोड़ने के बाद उन्होंने वकील के माध्यम से उसे बेदखल करने की कार्रवाई भी कराई थी। इसके बाद से विशाल परिवार के संपर्क में नहीं रहता। पिता के मुताबिक, बेटे के जाने के बाद से वह खुद भी बीमार रहने लगे हैं।
पिता से मिलने अस्पताल पहुंचा था बेटा
देवनारायण ने बताया कि करीब 25 दिन पहले सांस की बीमारी के चलते उन्हें कानपुर के मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान विशाल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा था, लेकिन बाद में वापस चला गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 से 12 दिन पहले भी विशाल को गांव में देखा गया था।
महिला का पति जौनपुर में रहता
देवनारायण के मुताबिक, महिला के पहले पति का नाम सुनील था और वह जौनपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। महिला के पहले पति से चार बच्चे होने की जानकारी भी सामने आई है। देवनारायण ने महिला का नाम बिट्टो बताया, जबकि सीतापुर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में उसका नाम राधा बताया जा रहा है। देवनारायण खेती करते हैं। उनके परिवार में पत्नी चमेली और छह बेटियां हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी शिखा अविवाहित है। विशाल परिवार में छठे नंबर का है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!