कानपुर की नवीन फल व सब्जी मंडी, चकरपुर में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और आजाद पार्क का उद्घाटन हुआ। इस पहल का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

NOI  सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। सचेंडी के चकरपुर स्थित नवीन फल व सब्जी मंडी में शनिवार को 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और आजाद पार्क का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ध्वज और आजाद पार्क का उद्घाटन किया।

यूपी फ्रूट एसोसिएशन की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर देश के अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने के साथ ही आजाद पार्क का निर्माण कराया गया था।एसोसिएशन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।आयोजन को लेकर मंडी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि 100 फुट ऊंचा तिरंगा मंडी परिसर की नई पहचान बनेगा और यहां आने वाले लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश देगा। मंडी में आयोजित कार्यक्रम में यूपी फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर और भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान,मंडी के तमाम व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement