बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुलपति की मंजूरी से समर्थ पोर्टल पर लिया गया है।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से सेमेस्टर शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मंजूरी दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थी अब 10 नवंबर तक समर्थ पोर्टल पर अपना सेमेस्टर शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रचना गंगवार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement