कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में अधिवक्ता की मौजूदगी पर नगर आयुक्त ने आपत्ति जताई, जिसके बाद वे अधिकारियों संग बैठक छोड़कर चले गए। पार्षदों के हंगामे के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को फिर से बैठक बुलाई है।

NOI  संवाददाता, कानपुर। कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। बैठक में अधिवक्ता को बैठाने पर नगर आयुक्त ने आपत्ति जताई। नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए। इस पर पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक फिर बुधवार को दोपहर दो बजे महापौर प्रमिला पांडेय ने बुलाई। इसमें कार्यकारिणी पक्ष व विपक्ष के 12 सदस्य नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को घेरने की तैयारी कर रहे थे। कार्यकारिणी व सदन के फैसलों को निरस्त करने के मामले में उपसभापति अभिनव शुक्ला की अगुवाई में नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बैठक में रखा जाना था।

कार्यकारिणी में घर-घर कूड़ा उठान का टेंडर, मंगल भवन की समितियों को निरस्त करने, हाट मिक्स प्लांट के टेंडरों की जांच की समिति भी भंग करने और कन्वेंशन सेंटर चुन्नीगंज में आय का शेयर नगर निगम को न दिए जाने को लेकर घेरे जाने की तैयारी थी। नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों, निविदाओं, बजट आवंटन व व्यय का लेखा जोखा नगर निगम की वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का प्रस्ताव रखा जाना था।

बैठक में अधिवक्ता को बैठाने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अफसरों के साथ बैठक से उठकर चले गए। इस पर पार्षदों ने हंगामा किया। नाराज महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी डायरेक्टरेट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग को जानकारी दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा हम बाहरियों को नहीं देंगे जवाब।

वहीं नगर आयुक्त और अधिकारियों के जाने से नाराज पार्षदों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। परिसर में नगर आयुक्त के खिलाफ सभी दलों के पार्षद धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement