एक वर्ष में 23 हजार रुपये सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, उसकी तुलना में चांदी 75 हजार रुपये प्रति किलो महंगी
Gold Price Decreased in Year: मध्यम निवेशक चाहकर भी सोने में बहुत अधिक निवेश नहीं कर सके, लेकिन एक साल के भीतर सोने के दाम अचानक नीचे आ गए।
NOI लखनऊ : कीमती धातु सोने व चांदी की घटती बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है। वर्ष 2025 में करवा चौथ के दिन (दस अक्टूबर) सोने का रेट 1.68 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। 28 अक्टूबर 2026 को सोना 23 हजार रुपये गिरकर 1.45 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बिक रहा है।
इसी तरह चांदी जो एक वर्ष पहले 1.27 लाख रुपये प्रति किलो ग्राम बिक रही थी, वह 75 हजार रुपये बढ़कर दो लाख दो हजार रुपये प्रति किलो ग्राम बिक रही है। सोने व चांदी की बदलती चाल ने ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि है कि निवेश आखिर किस धातु में किया जाए।
कीमतें घटने व बढ़ने के बाद भी बाजार में खरीदारों की कमी नहीं है। करवा की पूर्व संध्या पर सर्राफा बाजार गुलजार रहा। समझदार निवेशक पत्नी के लिए सोने की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, वहीं कम बजट वाले ग्राहकों ने चांदी के उपहार ले रहे हैं। दोनों ही धातुओं के दाम आने वाले समय में बढ़ने तय हैं।
वैश्विक समीकरणों के कारण सोने ने पिछले पांच वर्ष में पहली बार पीछे मुड़कर देखा है। सोना बढ़ने के बाद कभी इतना नहीं गिरा, जितना एक साल में गिरा है। वर्ष 2021 में करवा के दिन सोने के दाम 50,400 रुपये प्रति दस ग्राम थे। हर वर्ष सोने के दाम ने उछाल लगाई और वर्ष 2025 तक सोना तीन गुना से अधिक महंगा हो गया।
मध्यम निवेशक चाहकर भी सोने में बहुत अधिक निवेश नहीं कर सके, लेकिन एक साल के भीतर सोने के दाम अचानक नीचे आ गए। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और फेडरल बैंक की ब्याज दरें बढ़ने के कारण सोने के गिरते दामों ने ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि निवेश आखिर कितना फायदेमंद है।
भविष्य में सोना एक वर्ष में इससे ज्यादा तो नहीं गिरेगा, क्या जो दावे दो लाख रुपये प्रति दस ग्राम सोने के किए जा रहे थे, वह पूरे होंगे या नहीं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी कहते हैं कि सोने व चांदी में निवेश लंबे समय के लिए हमेशा अच्छा रहा है। बेहतरीन रिटर्न देकर ही जाएगा।
सोने व चांदी के पिछले पांच वर्षों में दाम इस प्रकार रहे
वर्ष सोना (प्रति दस ग्राम) चांदी (प्रति किलोग्राम)
2021 50,400 68,000
2022 55,000 65,000
2023 62,970 74,000
2024 81000 1,00,000
2025 1,68000 1,27,000
2026 1,44,800 2,02,000
नोट : यह आंकड़े चौक सर्राफा एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!