कानपुर-हमीरपुर रोड पर 26 अक्टूबर की रात किन्नरों ने वाहनों को रोककर हंगामा और मारपीट की। डायल-112 पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने सिपाहियों से भी मारपीट कर वर्दी फाड़ दी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

NOI  सहयोगी, घाटमपुर( कानपुर)। किन्नरों द्वारा कानपुर -हमीरपुर रोड पर 26 अक्टूबर की रात जमकर हंगामा हुआ। विवाद और मारपीट की सूचना पर डायल -112 पुलिस पहुंची तो किन्नर सिपाहियों से भी भिड़ गए। मारपीट करते हुए वर्दी तक फाड़ दी।

थाना पुलिस सिपाही की पिटाई की घटना चार दिन तक दबाए बैठी रही। वहीं, शनिवार को वीडियो प्रसारित होने के कुछ ही घंटों में आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

प्रसारित वीडियो में किन्नर हाईवे पर उत्पात मचाते दिख रहे हैं। वाहनों को जबरन रोक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में भदोही जिले के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि वह 26 अक्टूबर को हमीरपुर के कुंडौरा गांव निवासी बहन के यहां से लौट रहे थे।

आलियापुर टोल प्लाजा के पास किन्नरों ने गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी तो कर्मियों से भी मारपीट की। वहीं, थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जब किन्नरों द्वारा मारपीट के शिकार हुए डायल 112 के सिपाही सोनू ने पुलिस को अपनी व्यस्था बताई तब भी पुलिस मामले को दबाए बैठी रही।

कार्रवाई करना तो दूर उच्चाधिकारियों तक मामला नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद सिपाही द्वारा ग्रुप में अपनी व्यथा बताते हुए मारपीट के वीडियो प्रसारित किए गए। तब जाकर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया।

एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। वीडियो प्रसारित होने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement