भाजपा की पदयात्रा के चलते लखनऊ में 22 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
लखनऊ में भाजपा की पदयात्रा के कारण 22 स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
NOI संवाददाता, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने सुबह 10 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान हजरतगंज, गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग और कैंट की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।
प्रमुख डायवर्जन एक नजर में
समतामूलक चौराहा: 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहे से निकाला जाएगा।
सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल: 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब और बंदरियाबाग की ओर जाने वाले वाहन समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी और ग्रीन कॉरिडोर होकर जाएंगे।
1090 चौराहा: गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाले वाहन गोमतीनगर अथवा समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी तिराहा और ग्रीन कॉरिडोर से निकलेंगे।
लालबत्ती चौराहा: बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें कटाईपुल, दिलकुशा, पिपराघाट गोल चक्कर अथवा अहिमामऊ अंडरपास से निकाला जाएगा।
सिसेंडी तिराहा: डीएसओ, हजरतगंज और बंदरियाबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें रायल होटल, बर्लिंगटन, अशोकलाट अथवा एनेक्सी, लालबत्ती और कटाईपुल होकर जाना होगा।
रायल होटल चौराहा: रायल होटल से हजरतगंज के बीच यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सिसेंडी, एनेक्सी, लालबत्ती अथवा आइटीएमएस, अशोकलाट और कैसरबाग होकर निकलेंगे।
गोल्फ क्लब चौराहा: पार्क रोड से हजरतगंज तक यातायात बंद रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले वाहन जियामऊ मोड़ और डीजीपी आवास तिराहे से जाएंगे।
अल्का, मेफेयर और बाल्मीकी तिराहा: हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिकंदरबाग, दैनिक जागरण अथवा सुभाष चौराहा और अशोकलाट होकर निकाला जाएगा।
क्लार्क अवध तिराहा: सुभाष चौराहा, हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर जाने वाले वाहन सीडीआरआइ, स्वास्थ्य भवन अथवा मोतीमहल और चिरैयाझील होकर जाएंगे।
सुभाष चौराहा: हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अशोकलाट अथवा हनुमान सेतु तिराहे से ग्रीन कॉरिडोर होकर जाएंगे।
कैपिटल तिराहा: हजरतगंज और रायल होटल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें लालबाग, सुपर मार्केट, बर्लिंगटन अथवा मेफेयर, बाल्मीकी और सुभाष चौराहे से निकाला जाएगा।
लालबाग चौराहा: कैपिटल, हजरतगंज और रायल होटल की ओर जाने वाले वाहन सुपर मार्केट, बर्लिंगटन या मेफेयर, बाल्मीकी और सुभाष चौराहे होकर जाएंगे।
केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा: राणा प्रताप, बर्लिंगटन, रायल होटल और हजरतगंज की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें लोको और कुंवर जगदीश चौराहे से निकाला जाएगा।
कुंवर जगदीश चौराहा: केकेसी, राणा प्रताप, बर्लिंगटन, रायल होटल और हजरतगंज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें छप्पन और करियप्पा चौराहे से निकाला जाएगा।
राणा प्रताप चौराहा: बर्लिंगटन, रायल होटल और हजरतगंज की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें केकेसी, लोको, कुंवर जगदीश या बर्लिंगटन से अशोकलाट चौराहे की ओर निकाला जाएगा।
श्रीराम टावर तिराहा: हजरतगंज और रायल होटल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सप्रू मार्ग, सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील होकर जाना होगा।
सप्रू मार्ग तिराहा: हजरतगंज और रायल होटल की ओर जाने वाले वाहन सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील होकर निकलेंगे।
सिकंदरबाग चौराहा: हजरतगंज और रायल होटल की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सहारागंज, चिरैयाझील या दैनिक जागरण चौराहे से जाएंगे।
संकल्प वाटिका तिराहा: सिकंदरबाग और हजरतगंज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सुशीला देवी स्मृतिका चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर होकर निकाला जाएगा।
एसएन ओवरब्रिज ढाल: पेट्रोल पंप की ओर से ओवरब्रिज के रास्ते लालबत्ती और बंदरियाबाग जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें ओवरब्रिज के बगल से कटाईपुल और दिलकुशा चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
चिकित्सकीय आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन और स्कूली वाहनों को ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने दिया जाएगा। किसी भी समस्या पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!