UP Weather: यूपी में बदला मौसम, सुबह-शाम छाएगा कोहरा, IMD का ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है, जहां अब हल्की गर्मी और ठंडक के साथ कोहरे का दौर शुरू होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार से अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्य कोहरा पड़ने की संभावना है और 8 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं।
NOI संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है, एक ओर जहां दिन के समय हल्की गर्मी के साथ-साथ सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं, बारिश थमने के बाद अब कोहरे का दौर शुरू हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार से आने वाले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्य कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान का असर दिखाई दिया। शामली की सड़कों पर सुबह के समय कोहरा छाया।
इसके अलावा प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आठ नवंबर तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले बारिश या खराब मौसम के आसार नहीं है।
अर्णब तूफान के बाद सोमवार को पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रदेश पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है।
अगले आठ नवंबर तक तक नहीं बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की धूप और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और आगे भी जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को सबसे कम तापमान इटावा और उरई में दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश पर मुरासु तूफान का नहीं दिखेगा कोई असर
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 2-3 दिनों तक रात में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्यसियस की गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय तापमान में गिरावट और ठंडक की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा और धुंध पड़ने की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी कुछ जिलों में धुंध छाई। बलिया में धुंध की वजह से 40 मीटर तक ही दृश्यता रही।
गाजियाबाद में धुंध की वजह से 50 मीटर मीटर तक ही दृश्यता रही। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 100 मीटर दृश्यता रही, जबकि बरेली एयरपोर्ट, वाराणसी एयरपोर्ट, बस्ती और अमेठी में दो सौ मीटर रही।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!