सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हो रहा आभास, मुरझा रहा है कमल तो भाजपाई कर रहे राधे-राधे
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगे। जिन अधिकारियों ने दस वर्ष से भाजपाई के रूप में काम किया है, उसका पत्र हम निर्वाचन आयोग को लिखेंगे।
NOI डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी नारे ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ पर जोरदार तंज किया है। सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बसपा सरकार में दर्जा मंत्री रहे प्रयागराज निवासी मऊ के उत्पल राय सहित अन्य को पार्टी में शामिल कराया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि दो दिन बैठक के बाद भाजपा वालों ने क्या नारा बनाया, उनको पता है कि लग रहा है कि कमल मुरझा रहा है, इसलिए राधे-राधे कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कहते हैं कि विदा करते समय भी राधे-राधे कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कमल मुरझा गया है। इसलिए नारा लगा रहें हैं, राधे राधे कमल खिला दे। हमारे यहां तो विदाई में ही राधे-राधे कहते हैं। अब तो बीजेपी हटेगी और उत्तर प्रदेश में संकट मिटेगा।
उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा पदाधिकारी की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि सपा उनको हटाने के लिए आयोग को पत्र लिखेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगे। जिन अधिकारियों ने दस वर्ष से भाजपाई के रूप में काम किया है, उसका पत्र हम निर्वाचन आयोग को लिखेंगे।
प्रदेश में पीडीए समाज के वोट के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस मामले में चुनाव आयोग तो भाजपा से मिला हुआ है। जनजीवन मिशन मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि पानी पाइन के इंतजाम की योजना को लूटा गया है। यह सरकार करप्शन में मास्टर है। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि कई सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस जीत सकती है, इसी पर चर्चा होगी।
बसपा से भाजपा में गए उत्पल राय अब समाजवादी पार्टी में शामिल
पूर्व मंत्री उत्पल राय सहित कई नेता समादवादी पार्टी में शामिल हुए। मऊ से उत्पल राय के अलावा एनसीआर के अनिल कसाना और सीतापुर के अवधेश चौहान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। वहीं युवाओं से संवाद के लिए अखिलेश सुन रहे हैं नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले उत्पल राय शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के कार्यालय में उन्होंने कहा कि समाजवाद तो मेरे रक्त में है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे उत्पल राय गाजीपुर से आते हैं। उनके पिता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और बड़े भाई स्वर्गीय निशीथ राय लखनऊ में शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुलपति थे। सपा का दामन थामने के बाद उत्पल राय ने कहा कि समाजवाद तो मेरे रक्त में था।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!