Air Chief Marshal Ashutosh Dixit in Lucknow: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। 

NOI  संवाददाता, लखनऊ। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बच्चों के साथ अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए कहाकि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और प्रयासों से ही आकार लेगा।

एयर चीफ मार्शल ने युवाओं को बड़े सपने देखने, मेहनत करने और चरित्र मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सीवी बनाने पर ध्यान न दें, बल्कि अपना चरित्र भी मजबूत बनाएं। सफलता मिलने पर हमेशा विनम्र रहें। वायुसेना प्रमुख बनने के बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पहली बार लखनऊ पहुंचे थे। वह अपने उस सिटी मांटेसरी स्कूल भी गए, जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और प्रयासों से ही आकार लेगा। सीएमएस सुशांत गोल्फ सिटी में दो दिवसीय विज्ञान मेले को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस संस्थान ने उन्हें सिर्फ अकादमिक आधार ही नहीं दिया, बल्कि निस्वार्थ सेवा की भावना और यह विश्वास भी दिया कि व्यक्ति अपने से बड़ी किसी चीज के लिए होता है। उन्होंने कहा शायद इसीलिए मैंने वर्दी वाला यह जीवन चुना। स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने समाज की सेवा के बारे में सीखे गए पाठों का जिक्र किया।

संस्थान के पूर्व छात्र के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जब मैं आप सभी को देखता हूं, तो मुझे भारत का भविष्य दिखता है। मुझे आपके भीतर वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट, रक्षा अधिकारी, अंतरिक्ष यात्री, उद्यमी, कलाकार और नेता दिखते हैं। छात्रों के बैंड, वैज्ञानिक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से वे विशेष रूप से प्रभावित हुए। स्कूल में 1971 में आयोजित विज्ञान मेले को याद करते हुए बोले कि यह देखना प्रेरणादायक है कि कैसे छात्रों की पीढ़ियों ने जिज्ञासा और नवाचार की इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि कभी पूरे कमरे में समाने वाले कंप्यूटर अब हमारी जेब में समा जाते हैं, लेकिन जिज्ञासा की ताकत नहीं बदली है। देश अंतरिक्ष अन्वेषण में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन, गगनयान कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम चल रहा है। इन महत्वाकांक्षी मिशनों में योगदान देने वाले कुछ वैज्ञानिक, इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच ही बैठे हो सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को बताए पांच सबक

उन्होंने अपने जीवन से पांच सबक साझा करते हुए छात्र-छात्राओं से जिज्ञासु बने रहने, मजबूत अकादमिक आधार बनाने, अनुशासन और धैर्य का अभ्यास करने, टीमवर्क सीखने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखते हुए तकनीक को अपनाने को कहा। सीखना मतलब उत्तरों को रटना नहीं है। अंक लाने के लिए नहीं, समझने के लिए पढ़ाई करो।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता हर दिन लिए गए छोटे-छोटे फैसलों से बनती है और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से हतोत्साहित न होने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रयोग विफल हो सकते हैं और असफलता अक्सर सफलता की यात्रा का हिस्सा होती है। सबसे कुशल अंतरिक्ष यात्री भी जमीन पर मौजूद पूरी टीम पर निर्भर करता है।

अंतरिक्ष अन्वेषण कभी अकेले एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती। शिक्षकों से भी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने, रचनात्मकता को पुरस्कृत करने और छात्रों को प्रयोग करने और सवाल पूछने की स्वतंत्रता देने का आग्रह किया। 1947 में आजादी की शताब्दी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश युवा पीढ़ी से आकार लेगा और छात्रों को अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत तकनीकों को विकसित करने का सपना देखने के लिए प्रोत्साहित किया।

अंतरिक्ष से देशों की सीमाएं नजर नहीं आती

एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा कि अंतरिक्ष से देखने पर देशों की सीमाएं नजर नहीं आती हैं। पूरी पृथ्वी एक खूबसूरत ग्रह के रूप में दिखती है। छात्रों को जय जगत की भावना अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी हम सभी का साझा घर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 का विकसित भारत आपकी सोच, फैसलों और मेहनत से बनेगा। नई तकनीक, एआई और अंतरिक्ष की खोज में योगदान देने का लक्ष्य रखें। असफलताओं से कभी हतोत्साहित न हो। प्रयोग विफल हो सकते हैं, और असफलता अक्सर सफलता की यात्रा का हिस्सा होती है। देश अंतरिक्ष अन्वेषण में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन गगनयान कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम चल रहा है। स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों को अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत तकनीकों को विकसित करने का सपना देखना चाहिए।

टीम वर्क और अनुशासन से मिलती है सफलता

सफलता टीम वर्क और अनुशासन से मिलती है। उत्कृष्टता हर दिन लिए गए छोटे-छोटे फैसलों से बनती है और सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सबसे कुशल अंतरिक्ष यात्री भी जमीन पर मौजूद पूरी टीम पर निर्भर करता है। अंतरिक्ष अन्वेषण कभी अकेले एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती है। शिक्षकों को भी बच्चों में जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने, रचनात्मकता को पुरस्कृत करने और छात्रों को प्रयोग करने व सवाल पूछने की स्वतंत्रता देने का आग्रह किया।

ऐसे मिली सफलता

एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि तब शायद मैं कक्षा सातवीं या आठवीं में था। जगदीश गांधी सर और भारती मैम ने स्कूल की शुरुआत की थी। भारती मैम मुझसे मिलने और बात करने घर आती थीं। वह निस्वार्थ सेवा और दूसरों के लिए जीने की भावना के बारे में बताती थीं। तब ही यह सोच लिया था कि अपनी क्षमता का इस्तेमाल अपने लिए नहीं, किसी बड़े उद्देश्य के लिए करना चाहिए। शायद इसी सोच ने मुझे वर्दी पहनकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

दसवीं की प्रीबोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे शुभांशु शुक्ल

सीएमएस के ही पूर्व छात्र अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल ने बताया कि वह कक्षा दसवीं की प्रीबोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे। घर लौटते समय माता-पिता को अपने प्रदर्शन के बारे में बताने को लेकर चिंतित थे। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनके गणित के शिक्षक पहले से ही वहां इंतजार कर रहे थे। वह अंतरिक्ष की तरह का समय था जो रुक गया था, लेकिन आगे मेहनत की तो सफलता हाथ लगी। ठीक उसी तरह अंतरिक्ष में समय रुक जाता है।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement