कानपुर में BJP के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी नेताओं संग की बैठक
कानपुर में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
NOI संवाददाता, कानपुर। संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में चल रही बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करना है।
बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। प्रभारी मंत्री अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान और आपसी समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!