महिला आरक्षण और परिसीमन पर डिप्टी CM केशव-ब्रजेश का विपक्ष पर हमला, बोले- 'महिलाओं का हक छीनने नहीं देंगे'
भाजपा ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सपा व कांग्रेस को घेरा है। उप मुख्यमंत्रियों ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया।
NOI ब्यूरो, लखनऊ। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा ने विपक्षी दलों को घेरा है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा और कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया। केशव मौर्य ने कहा कि महिलाओं को जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था, विपक्ष ने उसका विरोध किया है। देश की जनता ऐसे विपक्षी दलों को याद रखेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल को उत्तर प्रदेश की ओर से बधाई देते हुए कहा कि परिसीमन विधेयक पारित होने का इंतजार है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं को इसका समर्थन करना चाहिए।
केशव मौर्य ने दावा किया कि परिसीमन के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें 80 से बढ़कर करीब 120 और विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर लगभग 605 हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण भी 33 प्रतिशत लागू होगा। जनगणना 2011 को आधार बनाकर वर्ष 2029 में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही।
वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका पूरा अधिकार और प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सपा और कांग्रेस महिलाओं के हितों की बात तो करती हैं, लेकिन सदन में उनके आरक्षण का विरोध कर रही हैं। इससे दोनों दलों की मानसिकता उजागर हुई है।
ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की राह में बाधा डाल रही हैं। सपा अपने घोषणा पत्र में महिलाओं की बात करती है, लेकिन संसद में उसका रुख अलग दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!