नई दिल्ली, NOI: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक वजह से निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है। सिद्धार्थ की मौत सभी के लिए एक सदम जैसा है। कल शाम से ही सिद्धार्थ के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है, लेकिन लोगों को इंतज़ार था सिद्धार्थ शुक्ला की ख़ास दोस्त शहनाज़ कौर गिल की एक झलक का, और अब सिद्धार्थ की ख़ास दोस्त शहनाज़ की पहली फोटो सामने आ गई है।

सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंचे उनके दोस्तों का कहना है कि शहनाज़ कौर गिल पूरी तरह टूट चुकी हैं और जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें शहनाज़ गिल साफ बेसुध नज़र आ रही हैं। फोटो में शहनाज़ अपने भाई शाहबाज़ के साथ कार बैठी दिख रही हैं।  इस दौरान उन्होंने सफेद और लाल रंग का सूट पहन रखा है। फोटो में शहनाज़ पूरी तरह टूटी हुई दिख रही हैं और उनके भाई शाहबाज़ उन्हें संभालते दिख रहे हैं। 

आपको बता दें कि शहनाज़ गिल सिद्धार्थ के आखिरी वक्त में भी उनके साथ थीं। सिड और शहनाज़ की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी यहीं से दोनों की दोस्त की शुरुआत हुई थी जो अब तक कायम थी। सिड और शहनाज एक दूसरे के बहुत करीब थे, शहनाज़, सिड से बहुत प्यार करती थीं वो अक्सर उनके घर ही रहती थीं। मौत से कुछ घंटे पहले भी शहनाज़ उनके साथ ही थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 'सिड को रात में जब बेजैनी हुई थी तब शहनाज़ और उनकी मां ने उन्हें नींबू पानी दिया था फिर आईस्क्रीम खिलाई थी। उसके बाद सिड, शहनाज के गोदी में ही सो गए थे और फिर सुबह उठे ही नहीं।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement