केंद्र ने कहा- राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोरोना वैक्सीन की 1.70 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध
नई दिल्ली, NOI : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और निजी अस्पतालों में 1.70 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोरोना वैक्सीन के टीके अभी भी उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 38.18 करोड़ (38,18,97,610) डोज दी जा चुकी हैं। जल्द ही 23,80,0080 और डोज उपलब्ध कराई जाएंगी।
मंत्रालय ने कहा कि इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 36,48,77,756 खुराक (शुक्रवार को सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।इसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की 1.70 करोड़ (1,70,19,854) से अधिक अप्रयुक्त डोज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। देश में टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। नए चरण में, केंद्र सरकार देश में निर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीद और आपूर्ति (मुफ्त में) करेगा।
देश में कोरोना की स्थिति
कुल सक्रिय मामले 4,58,727
कुल मौतें 4,05,939
24 घंटे में टीकाकरण 40,23,173
कुल टीकाकरण 36,89,91,222
ठीक होने की दर 97.19 फीसद
मृत्यु दर 1.32 फीसद
सक्रिय दर 1.49 फीसद
जांचें (गुरुवार को) 17,90,708
कुल जांचें 42,70,16,605
किस राज्य में लगे अब तक कितने टीके
उत्तर प्रदेश 3.60 करोड़
महाराष्ट्र 3.57 करोड़
मध्य प्रदेश 2.32 करोड़
पंजाब 81.15 लाख
ओडिशा 1.32 करोड़
बंगाल 2.36 करोड़
राजस्थान 2.61 करोड़
बिहार 1.80 करोड़
जम्मू-कश्मीर 50.65 लाख
हिमाचल 42.20 लाख
झारखंड 75.49 लाख
उत्तराखंड 48.36 लाख
हरियाणा 96.58 लाख
दिल्ली 86.79 लाख
छत्तीसगढ़ 1.01 करोड़
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!