प्रयागराज, NOI :  प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगनी के मजरा चंद्रभान का पूरा गांव में दो दिन पहले हुए बवाल को लेकर अभी दर्जन भर आरोपित फरार हैं। पुलिस इन सभी की तलाश में दबिश दे रही है। रविवार देर रात पुलिस ने आरोपितों के नाते-रिश्तेदारों के घर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इन सभी से आरोपितों के ठिकानों के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी घूरपुर राकेश कुमार राय का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दो टीमें बनाई गईं हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गैंगस्टर के तहत भी हो सकती है कार्रवाई

चंद्रभान का पूरा गांव में जिस पर असलहों से फायरिंग की गई, उससे साफ था कि आरोपित बेखौफ थे। पुलिस के सामने ही 20 से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी। घटनास्थल पर हर तरफ खोखे ही खोखे पड़े थे। इतना ही नहीं डायल 112 के दारोगा और सिपाहियों से भी अभद्रता की गई थी। हमलावरों की काफी संख्या देखकर उस पर डायल 112 के पुलिसकर्मी भी विरोध नहीं कर सके थे। सूचना पाकर चौकी प्रभारी कर्मा अमित सिंह मौके पर पहुंचे थे तो उनके सामने भी हवाई फायरिंग की गई थी। ऐसे में अब पुलिस फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर मंथन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इन सभी पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की सकती है।

जमीन पर अपना कब्जा करना चाहते थे हमलावर

चंद्रभान का पूरा के रहने वाले योगेंद्र पटेल अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा था। इस जमीन पर गांव का ही साजिद अली व अन्य कब्जा करना चाहते थे। इसके लिए योगेंद्र पटेल को घर बनाने से मना भी किया गया था। लेकिन जमीन उसकी थी, इसलिए वह मकान का निर्माण करा रहा था। यह बात साजिद अली व उसके पक्ष को नागवार गुजरी और उन लोगों ने एकराय होकर योगेंद्र पटेल और उसके पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया था।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement