JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 सितंबर आखिरी तारीख
नई दिल्ली, NOI, JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 15 सितंबर 2021 से ओपेन कर दी गयी है। देश भर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में वर्ष 2021-22 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 के लिए आवेदन शुरू होने को लेकर परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी द्वारा परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर जारी अपडेट के अनुसार उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगी। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 सितंबर की शाम 5 बजे तक कर पाएंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के 2.5 लाख टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे में जबकि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2021 के नतीजों की घोषणा आज, 15 सितंबर 2021 को किये जाने के कारण जेईई एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने में देरी हुई है, जो कि पहले 11 सितंबर और फिर 13 सितंबर से शुरू होनी थी।
इन स्टेप में करें जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए आवेदन
उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना होगा। इस पेज पर मांगे गये विवरणों को भरकर उम्मीदवार अपना पंजीकरण कर पाएंगे। इसके बाद अपने लॉग-इन डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस 2021 रजिस्ट्रेशन कंपलीट कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को 2800 रुपये परीक्षा शुल्क भरना होगा। फीमेल कैंडीडेट्स, एससी, एसटी और दिव्यांग कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1400 रुपये है।
बता दें कि आईआईटी खड़गपुर द्वारा ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2021 (जेएबी) निर्देशों के अनुसार जेईई एडवांस 2021 का आयोजन अगले माह के पहले सप्ताह के दौरान 3 अक्टूबर 2021 को किया जाना है। परीक्षा के माध्यम से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ साइंस (बीएस), ड्यूअल डिग्री बीटेक-एमटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक, इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!