बिजनौर, NOI :  उत्‍तराखंड़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान बिजनौर पहुंचे हुए थे। इस बीच में उन्‍होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पांचों राज्‍यों में भाजपा की सरकार का बनना तय है। भारतीय जनता पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी में बहुत से विकास कार्य किए हैं। जिसे प्रदेश की जनता बखूबी जानती है, वह किसी और दल को सत्‍ता में आना स्‍वीकार नहीं करेगी। उन्‍होंने उत्‍तराखंड़ की बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। इस कारण यहां भी भाजपा कि जीत होगी। ऐसे ही पांचों राज्‍यों में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह रामनगर जाते समय कुछ समय के लिए धामपुर में रुके। जहां दुर्गा विहार कॉलोनी में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। धामपुर में दुर्गा विहार कालोनी स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री पुलकित भारद्वाज के आवास पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया गया। देहरादून से रामनगर जाते हुए तीरथ सिंह रावत पुलकित भारद्वाज के आवास पर रुके, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पांचों राज्‍यों में बनेगी भाजपा की सरकार'

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्य के चलते उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने 2022 चुनावों में कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2022 में दोनों राज्यों सहित होने वाले पांचों राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ही विजयी होगी। स्वागत करने वालों में भाजपा के नामित सभासद राकेश चौधरी, पुनीत कुमार शर्मा, मयंक अग्रवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर चौधरी, ज्योति नारायण आदि शामिल रहे। कुछ समय रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रामनगर के लिए रवाना हो गए। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement