Sahil Khan पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने किया सुसाइड का प्रयास
नई दिल्ली, NOI: फिल्म अभिनेता साहिल खान पर बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आरोप लगाया है कि वह उन्हें परेशान करते हैंl दरअसल मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया हैl इसके साथ ही उन्होंने एक सुसाइड नोट लिख छोड़ा थाl मनोज पाटिल मिस्टर इंडिया के विजेता है और बॉडी बिल्डर हैl उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या का प्रयास किया हैl परिवार के अनुसार मनोज का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा हैl मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में अभिनेता साहिल खान का नाम लिया हैl
मनोज पाटिल के परिवार के अनुसार उन्होंने साहिल खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया हैl उन्होंने आरोप लगाया है कि साहिल खान उन्हें परेशान करते हैंl
साहिल खान ने कहा, 'मेरी मुलाकात राज फौजदार नामक लड़के से सोशल मीडिया साइट पर हुईl वह दिल्ली से हैl उन्होंने एक वीडियो बनायाl इसके लिए मनोज पाटिल ने 2 लाख लिए थे और उन्हें एक्सपायर हुए स्टेरॉयड दिए थेl इससे राज को दिल और स्किन की समस्या हुईl राज के पास सभी आवश्यक बिल भी थेl उन्हें सोशल मीडिया सपोर्ट चाहिए था, मैंने वह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कियाl मैंने यह भी कहा कि स्टेरॉयड से जुड़ा रैकेट खत्म होना चाहिएl राज ने कहा कि मनोज पाटिल उनके पैसे नहीं दे रहा हैl उन्होंने पैसे जमा करने के लिए अपनी बाइक बेच दी थीl'
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!