कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में पड़ोस में स्थित दुकान पर टॉफी खरीदने गई बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर को पड़ोस में रहने वाले शंकर नरेश वर्मा की परचून की दुकान पर गई थी। दुकानदार ने दुकान पर सन्नाटा पाकर बच्ची को अंदर घसीट लिया। छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर दुकानदार को हिरासत में लिया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement