भारत में 84 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण, यूपी नंबर 1, पढ़ें- वैक्सीन सप्लाई पर केंद्र का ताजा अपडेट
नई दिल्ली,NOI: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि भारत का कुल COVID-19 टीकाकरण का आंकड़ा 84 करोड़ के पार हो गया है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'पिछले 24 घंटों में 72,20,642 वैक्सीन लगाने के साथ, भारत के COVID-19 टीकाकरण कवरेज का आज सुबह 7 बजे तक आंकड़ा 84 करोड़ (84,15,18,026) को पार कर गया। यह आंकड़ा 82,33,242 सत्र में छू लिया गया।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक 9,88,83,207 खुराक देने का काम किया गया है। फिर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने अब तक क्रमशः 7,69,21,190 और 5,98,81,731 वैक्सीन की खुराक दी है।
वहीं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को 81.39 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की गई हैं और लगभग 86 लाख खुराक पाइपलाइन में हैं। यह शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सूचित किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक (मुफ्त) प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से 81,39,33,785 वैक्सीन खुराक प्रदान की हैं, जबकि 85,92,550 लाख खुराक पाइपलाइन में हैं।
मंत्रालय ने आगे कहा कि 4,23,43,720 शेष COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।
COVID19 टीकाकरण अभियान के एक नए चरण में, केंद्र देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में खरीद और आपूर्ति कर रहा है। COVID-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 32,542 मरीज COVID-19 संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 3,28,48,273 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 97.78 फीसद पर पहुंचा है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में 31,382 नए मामले सामने आए, जिससे देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,00,162 हो गए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments