बलरामपुर, NOI : जि‍ले के रेहराबाजार क्षेत्र के महदेइया सिरसिया गांव में गोवध का प्रयास करते आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरक्षी विनोद वर्मा गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपित जुम्मनडीह गांव निवासी मकबूल भी गोली लगने से जख्मी हो गया है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपित व आरक्षी को संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपित के पास एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक बोगदा, दो चाकू, दो रस्सी व जिंदा गोवंश बरामद किया है।

यह था मामला: पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि महदेइया सिरसिया गांव में कुछ लोग गोवंश को वध के लिए ले जा रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर रेहराबाजार के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्‍हें दो व्यक्ति गोवंश को पकड़े हुए दिखे। वहीं एक व्यक्ति गोवंश को काटने जा रहा था। पुलिस के रोकने पर उनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से आरक्षी विनोद वर्मा घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से मकबूल भी घायल हो गया। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बिना देर किए उसे घेर कर दबोच लिया जबकि दो अन्य आरोपित अंधेरे व जमीनी बनावट का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपित की तलाश के दौरान एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं मौके से गोवंश काटने के उपकरण व जिंदा गोवंश भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षण राणा प्रताप, सैय्यद खादिम सज्जाद, हेड कांस्टेबल योगेश्वर यादव, रजवंत सिंह, सफात अली, कांस्टेबल विनोद वर्मा, अजीत कुशवाहा, अनुराग सिंह व संजय कुमार आदि शामिल रहे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement