UP CM Visit Kanpur: सीएम योगी का विपक्षियों पर तंज, कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली
कानपुर, NOI : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली...। उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों के घड़ियाली आंसू से सावधान रहे। यह वही लोग हैं जिन्होंने राजनीति का अपराधीकरण किया और अपराधियों का राजनीतिकरण करके सत्ता तक पहुंचाया। इन्हीं अपराधियों की वजह से यूपी का नाम खराब हुआ। यह लोग प्रदेश को बदनाम करने और अराजकता फैलाने में कोई अवसर गंवाते नहीं है।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले गोरखपुर में दुखद घटना घटित हुई और उसी दिन मैंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने कहा था। मामले में दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की अपराध और आपरािधयों की जीरो टोलरेंस की नीति है, सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। मैंने कानपुर प्रशासन को पहले ही बोल दिया था कि मुझे पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी है । सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी और उनके परिवार से मुलाक़ात की। कहा कि किसी भी दोषी को छोडेंगें नहीं, हम जाँच करवा रहे हैं, हम आपके दुख में आपके साथ हैं। दुखद घटना है जो भी दोषी है बख्शा नहीं जायेगा।
कानुपर के डीएवी कालेज फूलबाग मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कानपुर के 5.55 अरब रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पांच बच्चों काे खीर खिलाकर अन्नप्रासन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान राशि की प्रतीकात्मक चेक दी। मंच पर भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घघोष के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने सबसे पहले मंचासीन सांसद, विधायक एवं संगठन से जुड़े सभी भाजपा नेताओं और पंडाल में मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के प्रथम औद्योगिक नगर, जिसने मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के साथ अपना नाता जोड़ा था। कानपुर नगर की साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं के साथ आज ये मंच आपके सबके बीच में लेकर आया है। कानपुर एक बार फिर से अपनी नई आभा के साथ देश के अंदर स्थापित हो रहा है। ये कानपुर कभी यूपी और देश का प्रमुख औद्योगिक नगर हुआ करता था। लेकिन, आजादी के बाद लगातार इस क्षेत्र की उपेक्षा होने, विकास का कोई ठोस माडल न होने और यहां के नागरिकों के लिए शासन के मन में कोई विशेष लगाव न होने के कारण उद्योग बंद होते गए। न केवल उद्योग बंद हुए बल्कि मां गंगा को खराब करने के लिए अगर किसी नगर को दोषी ठहराया जाता था तो वह कानपुर हुआ करता था।
लेकिन, आज हम प्रधानमंत्री जी के अभारी हैं, उनके नमामि गंगे परियोजना के कारण आज कानपुर का सीसमऊ नाला जो कभी 14 करोड़ लीटर सीवर प्रतिदिन गंगा मइया में उड़ेलता था। अाज उसे नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पूरी तरह बंद कर दिया गया है, अब एक भी बूंद नाले के माध्मय से मां गंगा में नहीं जाती है। मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के साथ अब कानपुर के सर्वांगीण विकास को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
यह बदलता हुआ कानपुर है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर को केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर कई योजनाएं दी हैं। चाहे वह कानपुर मेट्रो का चल रहा तेजी के साथ कार्य हो रहा है, अबतो यहां मेट्रो की ट्रेन भी आ रही है। नवंबर के अंत में यहां मेट्रो का संचालन भी प्राप्त करने वाले है, यह कानपुर का उभरता हुआ नक्शा है। यह वही कानपुर है, जहां पिछली सरकारों की अकर्मण्यता, बेमानी और भ्रष्टाचार के कारण यहां पर उदासीनता छा गई थी। लेकिन आज कानपुर में एक नया एयरपोर्ट बन रहा है, एक साथ तीन विमान उतरकर पार्क हो सकते हैं और पांच सौ लोग एक साथ टर्मिनल में आकर विकास को देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये बदलता हुआ कानपुर है और इसी क्रम में तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना समेत सात योजनाओं के 16,400 लाभार्थियों को बुलाया गया है। पीएम आवास योजना शहरी के आवंटी राघवेंद्र, निसार बानो, उजमा रिजवी समेत पांच लाभार्थियों को चाबी दी जाएगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से वेंडर सत्य नारायण, सीमा ङ्क्षसह समेत पांच को वित्तीय मदद की चेक मिलेगी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हरपाल सिंह, अर्जुन सिंह, बचान समेत पांच किसानों को प्रमाण पत्र मिलेगा। दर्श, विधि, रिद्धि, वंशिका और अनुराग का अन्नप्राशन मुख्यमंत्री खुद करेंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments