Manish Gupta Murder : अखिलेश के बाद शिवपाल यादव भी पहुंचे कानपुर, मनीष के स्वजन से मिलने प्रियंका भी आ सकती हैं कानपुर
लखनऊ, NOI : पुलिस की रेड के दौरान गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के बाद अब मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कानपुर पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क मार्ग से कानपुर जाकर मनीष गुप्ता के पिता तथा पत्नी मीनाक्षी से भेंट की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कानपुर पहुंचे हैं, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का भी शाम तक लखनऊ से कानपुर जाने का कार्यक्रम है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या पर आश्चर्य जताने के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। शिवपाल सिंह यादव के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी लखनऊ दौरे के बीच में ही शाम तक कानपुर जाकर मनीष गुप्ता के स्वजन से मिलने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में बैठक के बाद शाम को चार बजे के बाद कानपुर दौरे पर जा सकती हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments