Rare Species Of Pangolin: बिजनौर में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन बरामद, पंद्रह आरोपित गिरफ्तार, सवा करोड़ में हो रहा था सौदा
बिजनौर, NOI : दुर्लभ प्रजाति के वन्य स्तनधारी जीव पैंगोलिन की तस्करी करते हुए नगीना देहात पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर और खरीदने वाजं शामिल है। सवा करोड़ रुपये में पैंगोलिन का सौदा हो रहा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद पैंगोलिन की कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है। बिहार के तस्करों से सौदा तय किया जा रहा था।
.jpg)
यह है मामला
एसपी को मिली एक गोपनीय सूचना पर नगीना देहात पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बनोवाली के पास एक डेरे पर रविवार रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पैंगोलिन दुर्लभ प्रजाति के वन्य स्तनधारी जीव पैंगोलिन को बरामद कर लिया। पंद्रह लोगों को मौके से दबोच लिया गया। आरोपित बिहार के कुछ तस्करों को भारी दाम पर बेचना चाहते थे। इसका सौदा करीब सवा करोड़ में हो रहा था। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तीन करोड़ के लगभग है। पकड़े गए आरोपितों में छह बिहार, एक हरियाणा यमुनानगर, एक कंकरखेड़ा मेरठ और बाकी बिजनौर के रहने वाले हैं। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चार फिट का शर्मीला जीव होता है पैंगोलिन
पैंगोलिन चार फिट का एक शर्मीला जीव होता है। इसका भोजन दीपक और चींटी होता है। पूर्वोतर भारत में इससे चायनीज पैंगोलिन और अन्य राज्यों में इंडियन पैंगोलिन कहा जाता है।
इसकी तस्करी चीन, हॉगकॉग, सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों में होती है। यह एक विलुप्त प्रजाति का स्तनधारी जीव है। देश के 14 जंगलों में पाया जाता है। पैंगोलिन का शिकार मुख्य रुप से उभरे हुए स्केल के लिए किया जाता है।
इन्होंने बताया...
दुर्लभ प्रजाति का एक पैंगोलिन की तस्करी करते हुए पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था। बिहार के तस्कर यहां से सौदा कर उसे लेने आए थे। गंभीरता से पुलिस और वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन्य जीव तस्करी गिरोह की गहराई से जांच की जा रही है।
- डा. धर्मवीर सिंह, एसपी
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments