SSC MTS 2020-21: जानें मल्टी टास्किंग स्टाफ पेपर 1 परीक्षा सम्मिलित उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया और पूछे गये प्रश्न
नई दिल्ली, NOI, SSC MTS 2020-21: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन 2020 यानि एमटीएस परीक्षा 2020 के पहले चरण यानि सीबीई (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) का आयोजन आज, 5 अक्टूबर से किया जा रहा है। आयोग द्वारा एमटीएस परीक्षा पेपर 1 का आयोजन 20 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न पालियों में देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर किया जाना है। एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा का आयोजन डेढ़-डेढ़ घंटे की तीन पालियों में होना निर्धारित है, जो कि सुबह 9 बजे, दोपहर 12.30 बजे और शाम 4 बजे शुरू होने हैं। एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रीहेंशन से 25-25 प्रश्न निर्धारित हैं और हर प्रश्न के लिए 1 अंक है। वहीं, गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाने हैं।
उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया
एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा के पहले दिन यानि, 5 अक्टूबर 2021 की पहली पाली में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों ने क्वेश्चन पेपर को ‘ईजी टू मॉडरेट’ कठिनाई स्तर का माना। जहां क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन के प्रश्नों को मॉडरेट लेवल का डिफिकल्ट माना तो वहीं जनरल इंटेलीजेंस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश कॉम्प्रीहेंशन के प्रश्नों को उम्मीदवारों ने ‘ईजी टू मॉडरेट’ लेवल का होने की जानकारी साझा की। वहीं, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों ने 80 से 90 प्रश्नों को हल करने का दावा किया।
एसएससी एमटीएस 2020: पेपर 1 (सीबीई) में पूछे गये कुछ प्रश्न
एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर कुछ प्रश्न नीचे दिये गये हैं, जिनके माध्यम से आने वाले दिनों में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों को लेकर अपनी समझ बढ़ा सकेंगे और अपनी तैयारियों को और भी बेहतर कर सकेंगे।
एसएससी एमटीएस 2020 में 5 अक्टूबर 2021 को पूछे गये प्रश्न
- राष्ट्रीय ध्वज कब अपनाया गया?
- उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा कितने राज्यों से सटी हुई है?
- ह्यूमन डेवेलपमेंट इंडेक्स (HDI) क्या है?
- GUI का फुल फॉर्म क्या है?
- अकबरनामा किसने लिखा?
- ‘वन स्कूल वन आईएएस’ योजना किस राज्य के सरकार की है?
- सार्क में कितने देश शामिल हैं?
- मटकी नृत्य किसी राज्य से सम्बन्धित है?
- Largest Floating Solar Plant किस नदी पर बना है?
- रीजनिंग सेक्शन से:- CC:GD :: LE:?
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!