अलीगढ़, NOI : उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास की बेसवां पुलिस चौकी पर तैनात एक एसआइ, दो कांस्‍टेबल व युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर के पास मुरैना क्षेत्र में हुआ है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। हादसे में इगलास के बेसवां चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी मनीष चौधरी, सिपाही पवन, सुनील व एक अन्य युवक चालक की हादसे में मौत की हुई है। आरक्षी रामकुमार का अभी इलाज चल रहा है। ये सभी दबिश देने गए थे। 

मुख्‍यमंत्री योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरैना, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। इस हादसे में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

सूचना मिलने पर थाना इगलास व जिले भर के पुलिस कर्मियों में शोक छा गया। बताते हैं कि हादसा ग्वालियर से 20 किलो मीटर पहले मुरैना के पास हुआ है। गाड़ी किसी डंफर से टकराना बताया जा रहा है।

jagran

इगलास प्रतिनिधि के अनुसार इगलास थाने के कोतवाल रवींद्र कुमार दुबे घटना स्थल के लिए सुबह ही निकल गए है।एसआइ मनीष चौधरी निवासी गाजियाबाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल पवन चाहर कांस्टेबल  निवासीगण आगरा हैं।

हादसे में एक गाड़ी चालक युवक शामिल है। देर रात्रि ग्वालियर में घटना हुई है। चालक दीपक उम्र 20 पुत्र नेम सिंह निवासी बेसवां किला है। दीपक अपनी रिनो ट्राइवर नई गाड़ी को लेकर चौकी इंचार्ज के साथ गया था। माता शीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है मेरा बेटा 10 मिनट में आ रहा हूँ ये कह कर घर से गया था। दीपक की दो साल पहले शादी हुई है। अभी गौना नहीं हुआ। दीपक की दो बहन दोनों बहनों की शादी हो गयी। दो भाई कुलदीप, संदीप जो टैंकर चलाते है।

मुरैना हादसे में मृत पुलिस कर्मियों के नाम-पते

सब इंस्पेक्टर- मनीष चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह

पता : संगम विहार, नंदग्राम थाना साहनी गेट, गाजियाबाद

हेड कांस्टेबल- सुनील पुत्र जर्मन सिंह

पता : नगला छीतर थाना एका, फिरोजाबाद

सिपाही- पवन पुत्र रामवीर

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement