नवरात्र के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाव, मंदिरों में गूंजते रहे जयकारे Hathras News
हाथरस, NOI : शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाव उमड़ने लगा। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर जा रहे थे। घंटे व घड़ियालों की भक्ति धुन के बीच मंदिरों में माता की पूजा हो रही थी। माता की जय जयकार से मंदिर परिसर गूंजने लगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही।
पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रथम दिन से नवरात्र पर्व मनाना शुरू हो जाता है। गुरुवार को शहर में गली मुहल्लों से लेकर सभी प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना सुबह से ही शुरू हो गई। पहला दिन होने से व्रत रखने वालों की संख्या भी अधिक रही। इससे मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आ रही थी। भीड़ के चलते शहर में रमनपुर के मां चामुंडा मंदिर, मुरसान गेट के बौहरे वाली देवी मंदिर, जलेसर रोड के मां चामुंडेश्वरी मंदिर सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
बौहरे वाली देवी पर लगा मेला
शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के गेट पूजन सामग्री की दुकानें लगी हुई थीं। यहां पर पूजा की सामिग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बौहरे वाली देवी व तालाब चौराहे के पास तिकौनियां मंदिर पर सुबह से ही मेला लगा हुआ था। दुकानों पर पूजा की सामिग्री, खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन सामिग्री सहित अन्य दुकानों पर मंदिर आए श्रद्धालुओं द्वारा खरीदारी की जा रही थी।
सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस
नवरात्र में मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे लेकर शहर के रमनपुर व मुरसान गेट स्थित प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए पुरुषों के साथ महिला सिपाही भी तैनात की गई। इसके अलावा थानों के प्रभारियों ने सभी मंदिरों पर गश्त करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। देहात में सासनी, सिकंदराराऊ, सहपऊ, मुरसान के मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments