कानपुर, NOI : शहर के प्रमुख मंदिरों में चल रहे विवाद से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। भक्त मंदिरों को विवाद मुक्त रखने और सनातन धर्म की परंपरा के आधार पर संचालित देखना चाहते हैं। पिछले दिनों से श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर और बाबा आनंदेश्वर मंदिर में हुए महंतों के बीच चल रहे विवाद ने भक्तों को ऐसी बातों को सोचने पर विवश कर दिया। भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि भगवान के दर पर ऐसे विवाद वालों के बीच कैसे जाएं। हालांकि संतों से भक्तों के इस प्रश्न का हल उन्हें बताया। दंडी आश्रम के स्वामी उदितानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि भक्तों का संबंध भगवान से होता है। उन्हें आस्था को बरकरार रखते हुए भगवान के दर्शन नित्य की तरह करने चाहिए। संत महंतों का विवाद कुछ लोगों की गलतफहमी के कारण खड़ा हुआ है। जल्द ही इसका अंत हो जाएगा। वहीं, बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज ने कहा कि भगवान कण-कण में बसे हुए हैं। मंदिर जाना भक्तों की आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भक्तों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। स्वयं ही इस प्रकार के विवाद जिन वस्तुओं के लिए खड़े हुए वे समाप्त हो जाएंगे। हालांकि इस प्रकार के विवाद सामने आने से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

आनंदेश्वर मंदिर में चोरी के मामला भी आया था सामने: श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर प्रेम गिरि ने ग्वालटोली थाने में पूर्व कर्मचारियों हरिओम शास्त्री, मनीष शर्मा, वेद प्रकाश दीक्षित उर्फ छोटे कुब्बड़ समेत आठ लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, गाली गलौज, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा लिखाया था। आरोप है कि आरोपितों ने तीन जुलाई की दोपहर मंदिर के 14 दानपात्रों व कोठार कक्ष का ताला तोड़कर लाखों रुपये और सोना चांदी लूट लिया और जूना अखाड़े के साधुओं व महंतों को जान से मारने की धमकी दी। प्रेम गिरि के मुताबिक जूना अखाड़ा मंदिर की सभी व्यवस्थाओं का संचालन करता है। वर्षों पूर्व मंदिर में प्रबंधक के रूप में महंत इच्छा गिरि, महंत अरुण भारती, महंत दीपेश्वर गिरि व महंत भावपुरी को जूना अखाड़ा ने नियुक्त किया गया था। हालांकि इस पूरे मामले में मंगलवार को ही दो पुजारियों की गिरफ्तारी हो गई। इनमें आरोपित रामदास व चैतन्य गिरि के नाम शामिल हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement