JKPSC Prelims Admit Card 2021: संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां चेक करें डिटेल्स
NOI:JKPSC Prelims Admit Card 2021: जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) द्वारा संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स जेकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, jkpsc.nic.in पर जाएं। अब होमपेज पर दिए गए संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां कैंडिडेट को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे- यूजरनेम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि आदि भर कर लॉगइन करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवार को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए विवरण की ध्यानपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
बता दें कि परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था की यदि किसी कारणवश जो उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ होंगे, वे ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन शुल्क भरने के वैध प्रमाण के साथ 20 अक्टूबर तक या उससे पहले आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। 20 अक्टूबर के बाद, किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाना है। पहले शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 30,565 उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments