नई दिल्ली, NOI: शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की जमानत याचिका पर स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में पौने तीन बजे से सुनवाई होनी है। 3 अक्टूबर को क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ़्तार हुए आर्यन फ़िलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन समेत आठ लोगों को एक क्रूज़ पर छापामारी के बाद गिरफ़्तार किया था। आर्यन के जमानत केस पर शाह रुख़ और गौरी की नज़रें तो टिकी ही हैं, साथ ही इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को फ़ैसले का इंतज़ार है। इस बीच सोशल मीडिया में आर्यन की एक दो साल पुरानी तस्वीर इसके कैप्शन के लिए चर्चा में आ गयी है और इसको लेकर आर्यन की ट्रोलिंग हो रही है। 

आर्यन का इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड एकाउंट है। आर्यन अपनी बहन सुहाना की तरह सोशल मीडिया में ज़्यादा सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कुछ ही फोटो पोस्ट की हैं। 18 मार्च 2019 को आर्यन ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने हाथों में बर्फ़ लिये बैठे हैं।

यह फोटो फ्रांस की बर्फ़ीली पहाड़ियों की है। सैलानी वाले अंदाज़ में खिंची गयी इस फोटो में कुछ भी असामान्य नहीं और 2 अक्टूबर 2021 से पहले तक इसका कैप्शन भी बिल्कुल सामान्य ही था, मगर एनसीबी के शिकंजे में आने के बाद अब यूज़र्स इस कैप्शन को पढ़कर हैरान हो रहे हैं। 

दरअसल, इस तस्वीर के साथ आर्यन ने लिखा है- नारकोस। नारकोस, नारकोटिक्स को संक्षेप में भी कहते हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर इस नाम से एक बेहद चर्चित वेब सीरीज़ भी आयी है। उस वक़्त आर्यन ने भले ही ह्यूमर का परिचय देते हुए बर्फ़ के ढेर को नारकोस कहा हो, मगर अब यही कैप्शन उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया है। मौजूदा हालात के मद्देनज़र यूज़र्स कमेंट करके पूछ रहे हैं- हाथ में ड्रग्स है क्या?

एक यूज़र ने हैरानी जताते हुए लिखा कि अभी इसे देखा है। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि यह पोस्ट की उम्र अच्छे से बढ़ी है। कुछ यूज़र्स ने आर्यन को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा कि अगर आपको उससे नफ़रत तो अपने तक रखो। आर्यन ने जो किया उसकी सज़ा उसे मिल रही है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement