हटिया मेले का आनंद लेने उमड़ी दो लाख लोगों की भीड़, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लगाई आस्था की डुबकी
रायबरेली में कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। भक्तों ने इस दौरान हटिया मेले का भी आनंद लिया, जहां खरीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
NOI संवादसूत्र, रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दूसरे दिन बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। इस दौरान भक्तों ने हटिया मेले का भी आनंद लिया।
बुधवार को भोर से ही भक्तों की भीड़ गोकना समेत गोला, बादशाहपुर, पूरे तीर खरौली, अरखा, कल्याणी, कोटरा बहादुर गंज आदि गंगा घाटों पर उमड़ने लगी। भक्तों ने घाटों पर पहुंचकर गंगा में आस्था के पुण्य की डुबकी लगाने के बाद दीपदान कर जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र आदि का भी दान किया।
मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करते हुए छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार इत्यादि कराया। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। गोकना घाट के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुराणों के अनुसार कार्तिक मास को श्रेष्ठ और दुर्लभ कहा गया है। पूर्णिमा का स्नान समस्त तीर्थों के स्नान के बराबर फलदायी होता है।
क्या है गंगा स्नान का लाभ?
इस पर्व पर गंगा स्नान के साथ दीप दान करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है। इस दिन अन्न, धन एवं वस्त्र का दान किए जाने पर कई गुना लाभ मिलता है। पूर्णिमा के दूसरे दिन करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। गोकना घाट से लेकर सोहन की बाग, जमुना पुर, रामचंदरपुर आदि गांवों के पास लगने वाले हटिया के मेलों में भारी चहल पहल रही।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, पूजा सामग्री, आभूषण और घरेलू वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। मेले में स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और सजावटी सामानों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
किसी ने चूड़ियां खरीदी तो किसी ने पूजा के बर्तन और सजावट के समान लिए। बच्चों के लिए झूले, मिठाइयां और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। पूरे मेला परिसर में पारंपरिक लोकगीतों और भजन की गूंज माहौल को भक्तिमय बना रही थी।
गोकना गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए पुलिस ने चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी। एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार डा अभय प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश दीक्षित, कोतवाल मनबोध तिवारी मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जांचते रहे।
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!