Congress Samvidhan Raksha March Cancelled in Lucknow: कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रहे पीएल पुनिया ने बताया कल 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजन होगा। पार्टी संविधान रक्षा सम्मेलन मनाएगी। 

NOI  ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के संविधान दिवस पर गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च को अनुमति न नहीं मिली है। जिला प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के कारण मार्च को रद कर दिया गया है। अब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम होगा।

कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रहे पीएल पुनिया ने बताया कल 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजन होगा। पार्टी संविधान रक्षा सम्मेलन मनाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी में माल्यार्पण के बाद मार्च को हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा तक जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

पुनिया ने कहा कि हम शांतिपूर्ण मार्च की बात कहे थे और लिखित दिया था फिर भी अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन ने संवेदनशील एरिया होते हुए कहते हुए मना किया है। अब कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में होगा।

कांग्रेस 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में 'संविधान रक्षा मार्च' (संविधान बचाओ यात्रा) आयोजित कर रही है। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से राज्य राजधानियों में यह मार्च निकालेगी। इसका उद्देश्य संविधान की रक्षा का संदेश देना और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का लखनऊ में होने वाले मार्च में भाग लेने का कार्यक्रम है। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाने का प्रस्तावित था। कांग्रेस के इस कार्यक्रम को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ी लामबंदी के रूप में देखा जा रहा है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement