बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पीलीभीत पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डीएम के साथ शुरू किया दाैराा
बरेली, NOI : Agriculture Minister Visit in Pilibhit Flood Area : जिले में भारी बारिश और डैम व बैराज से अतिरिक्त पानी देवहा और शारदा नदियों में छोड़े जाने के बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही यहां पहुंच गए। वह जिलाधिकारी को साथ लेकर बाढ़ प्रभावित इलाकों के भ्रमण पर निकल गए हैं।
शनिवार को सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर कृषि मंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरना था। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिले के कई विधायक, डीएम, एसपी आदि निर्धारित समय पर पुलिस लाइन जा पहुंचे। कृषि मंत्री का हेलीकाप्टर सुबह ठीक नौ बजकर तैंतीस मिनट पर पुलिस लाइन के ऊपर मंडराया। कुछ ही देर में हेलीकाप्टर लैंड कर गया। जनप्रतिनिधियों तथा प्रमुख अधिकारियों ने हेलीपैड पर ही मंत्री की अगवानी की। इसके बाद कृृषि मंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में बैठक शुरू कर दी है। इसमें वह बाढ़ से हुए नुकसान तथा बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments