लखनऊ, NOI :  उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें फिर से मजबूत करने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहद मजबूती से उतरने का इरादा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभालते ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा तय कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दल लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराने की घोषणा की है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नई प्रतिज्ञा को ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया है कि कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर 'कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।'

प्रदेश के तीन जिलों से 23 अकटूबर को कांग्रेस से प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया है। यह यात्राएं एक नवंबर को समाप्त होंगी। इसके बाद यात्रा का चरण दीपावली के बाद से शुरू होगा।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement