Mumbai Rain News: मुंबई में आफत की बारिश, अगले 3 घंटों को लेकर मौसम विभाग का नया अलर्ट
मुंबई, NOI :मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को सूचित किया कि अगले तीन घंटों के दौरान मुंबई में मध्यम से तीव्र बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, "मुंबई (सांताक्रूज) में पिछले 24 घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश हुई है। भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मलाड, सांताक्रूज, दहिसर के निचले इलाकों के अलावा दादर, परेल, वडाला, सायन की सड़कें भी पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं। शहर में गुरुवार रात से मध्यम से तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ने मुंबई, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए पीला अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
इस बीच, मध्य रेलवे के पीआरओ शिवाजी एम सुतार ने ट्वीट किया, “कुर्ला-विद्याविहार के पास लाइन पर भारी बारिश और जलभराव के कारण ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। स्लो लाइन ट्रैफिक b/w कुर्ला-विद्याविहार को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया गया। हार्बर लाइन भी 20-25 मिनट देरी से चल रही है। ट्रांस-हार्बर लाइन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
.jpg)
लोगों की बढ़ी मुश्किलें
बता दें कि मुंबई में मंगलवार रात से ही बारिश का क्रम जारी है जिससे निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। मुंबई में भारी बारिश लोगों के लिए भी आफत लेकर आती है। भारी बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, जल सेवा और स्थानीय यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। गौरतलब है कि मुंबई में 1 जून से अब तक कुल 1291.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 48 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक हफ्ते में ही, मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 77 प्रतिशत अधिक है।
गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव
मुंबई में भारी बारिश के कारण गांधी मार्केट इलाके में जल-जमाव हो गया है। मानसून के समय ये इलाका हमेशा जलमग्न हो जाता है।
BMC की सलाह
इससे पहले बुधवार को हुई भारी बारिश से सायन समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में भीषण जलजमाव हो गया था। मौसम विभाग ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। इस साल मानसून ने मुंबई में उम्मीद से थोड़ा पहले दस्तक दी थी। बुधवार को हुई लगातार बारिश से शहर के सायन इलाके में भीषण जलजमाव हो गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी लोगों से किनारे से दूर रहने और जलजमाव वाले इलाकों में न घूमने का अनुरोध किया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments