IAS Officers Transferred : आधी रात बाद 15 आइएएस अफसरों का तबादला, पद पर बने रहेंगे अमेठी व मऊ के जिलाधिकारी
लखनऊ, NOI : उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आधी रात के बाद भी जारी है। गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें जिलाधिकारी पद से हटाए गए दो का तबादला निरस्त किया गया है जबकि प्रतीक्षरत दो को नई तैनाती मिली है।
उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें से बुधवार देर रात किए गए दो आइएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे। विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी अयोध्या के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती मिली है। इनके साथ ही लम्बे समय से प्रतीक्षारत देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एपीसी के पद पर तैनात किया गया है।
डीएम अमेठी अमित कुमार का तबादला निरस्त किया गया है जबकि डीएम मऊ अमित सिंह बंसल भी अपने पद पर बने रहेंगे। इनके अलावा अनुज झा को निदेशक पंचायती राज, आंद्रा वामसी को एमडी कौशल विकास मिशन, कुणाल सिल्कू को एमडी पीसीबीएफ, वीके सिंह को ग्राम विकास आयुक्त, उज्जवल कुमार को विशेष सचिव आईटी, अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव आवास, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एसीपी, शेषमणि पाण्डेय को विशेष सचिव हथकरघा, ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव नगर विकास, प्रशांत कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग, अभिषेक सिंह को विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा तथा ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनाती मिली है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments