नई दिल्ली,NOI: यदि आपने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी के लिए के लिए आवेदन किया है तो यह अपडेट आपके लिए है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्राधिकारी द्वारा यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, updeled.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार अपने विवरणों (रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) के माध्यम से लॉग-इन करके डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि यूपी एग्जाम रेग्यूलेट्री अथॉरिटी द्वारा उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा 2021 का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के आयोजन के बाद 2 दिसंबर 2021 को प्रोविजिनल ‘आंसर की’ जारी कर दिये जाएंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवारों से ‘आंसर की’ को लेकर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपी टीईटी 2021 के फाइनल ‘आंसर की’ 24 दिसंबर 2021 को जारी किये जाएंगे। इसके बाद यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट की घोषणा 28 दिसंबर 2021 को की जाएगी।
दूसरी तरफ, प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 परीक्षा के लिए 21.62 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं और कुल 13.52 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनो ही स्तरों के लिए आवेदन किया है। यूपी एग्जाम रेगुलेट्री अथॉरिटी ने यूपीटीईटी 2021 रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो 7 अक्टूबर को ओपेन की थी और आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2021 तक चली थी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन निर्धारित तारीख यानि 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। पहली पाली प्राथमिक स्तर के आयोजित होगी। वहीं, दूसरी पाल का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जो कि उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement