कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने की अगवानी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर करेंगे। मुख्यमंत्री 10.05 बजे लखनऊ से चलेंगे और 10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। राष्ट्रपति की अगवानी के बाद मुख्यमंत्री 11.20 बजे लखनऊ रवाना होंगे।
25.55 घंटे शहर में रहेंगे राष्ट्रपति : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शहर में 25.55 घंटे रहेंगे। राष्ट्रपति बुधवार को सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अगले दिन गुरुवार को एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और एक बजे सिविल एयरोड्रम के लिए उड़ान भरेंगे। 1.20 बजे वहां पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आ जाएंगे। अगले दिन 10.45 बजे एचबीटीयू जाएंगे। वहां से 12.50 बजे चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे और एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
24 नवंबर
-सुबह 9.45 बजे : दिल्ली से चलेंगे और 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे।
-11.35 बजे : मेहरबान सिंह का पुरवा के लिए निकलेंगे और 11.50 बजे पहुंचेंगे।
-12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। एक बजे वहां से चलेंगे और 1.20 बजे सिविल एयरोड्रम आएंगे।
-1.30 बजे : सिविल एयरोड्रम से चलेंगे और, 1.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। पांच बजे से अपनों से मिलेंगे।
25 नवंबर
10 बजे : सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे। 10.10 बजे वहां पहुंचेंगे।
10.25 बजे : एयरोड्रम से हेलीकाप्टर से एचबीटीयू जाएंगे। 10.45 बजे एचबीटीयू पहुंचेंगे।
11.20 बजे : 12.20 बजे तक एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
12.30 बजे : एचबीटीयू से चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे। 12.50 बजे पहुंचेंगे।
1.00 बजे : चकेरी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments