सहारनपुर, NOI :  नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा जारी है। वाराणसी तथा लखनऊ के बाद अब वह सहारनपुर का दौरा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद अमित शाह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। आज सदर तहसील में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिला तथा पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, डॉ धर्म सिंह सैनी व राज्य मंत्री नीलिमा कटियार के साथ सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह दिन में नई दिल्ली से प्रस्थान कर करीब एक बजे हेलिकाप्टर से सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय निर्माण स्थल पर इस विश्विद्यालय शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां पर उनका करीब डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चलकर करीब 12 बजे सहारनपुर के सरसावां एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह यहां पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के साथ मां शाकुंभरी विश्विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम तथा जनसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ प्रस्थान करेंगे।


उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में केन्द्रीय नेतृत्व की भागेदारी भी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह भी उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद सक्रिय हो गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 403 में 312 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। उत्तर प्रदेश में 2017 में समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को सात सीट मिली थी। भारतीय जनता पार्टी इस सत्ता को अपने पास बरकरार रखना चाहती है। इसी क्रम में बड़ी सभाएं भी हो रही हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement