लखनऊ, NOI :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को छात्रवृति ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को आनलाइन छात्रवृत्ति ट्रांसफर करने के साथ ही कुछ से संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही बचे हुए छात्रों को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 12.17 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में आनलाइन छात्रवृत्ति भेजेंगे। मुख्यमंत्री 458.66 करोड़ रुपये की धनराशि देंगे। इसके साथ ही पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बचे हुए छात्र-छात्राओं को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति दी जाएगी।


प्रदेश सरकार हर वर्ष करीब 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करती है। यूं तो हर साल छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम दो अक्टूबर और 26 जनवरी को होता है, चूंकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार की कोशिश है कि दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल जाए।

सरकार इस साल दो अक्टूबर को पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरित कर चुकी है। इसमें करीब डेढ़ लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक बचे हुए छात्रों को भी सारी छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 12.17 लाख और छात्र-छात्राओं को गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से छात्रवृत्ति देंगे।  

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement