बेटों ने मां को पत्थर और बैट से पीट-पीटकर मार डाला, भीम आर्मी से लड़ी थी सीतापुर जिपं सदस्य का चुनाव
सीतापुर, NOI : भीम आर्मी से वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी रामकली की पूर्णागिरि नगर में बेटों ने ही हत्या कर दी। रिश्तों के खून से मुहल्ले की महिलाएं भी सहमी दिखीं। घटना शुक्रवार रात 12.30 बजे की है। पुलिस ने आरोपित बेटों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा है। दोनों गिरफ्तार भी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती ने अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया था। इसी बात से बेटे माता-पिता से नाराज थे। मुहल्ले वालों से पता चला है कि रामशरण के बेटे आए दिन मां-बाप से विवाद करते थे। शुक्रवार रात को भी इनके घर विवाद हुआ और घटना घटी। घायल पत्नी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
रामशरण एलिया ब्लाक में सफाई कर्मी हैं, उसके चार बेटे उत्तम, दुर्गेश, नवनीत, सिद्धार्थ हैं। राम शरण ने बताया, शुक्रवार रात में वह पत्नी रामकली के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अकेले छत पर निकले थे। पत्नी नीचे कमरे में ही थी। उसके बेटे रात में छत पर ही मोबाइल देख रहे थे। रात के 12 बजे के दौरान उत्तम व दुर्गेश छत से नीचे गए। इसी बीच घटना हुई। खबर मिलने पर रामशरण छत से नीचे आया। देखा पत्नी खून से लथपथ थी। पड़ोस में बैट व शिलबट्टा पड़ा था। हाल देख वह घबरा गया। घर से बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसने यूपी डायल-112 पर भी काल की, पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
हत्यारोपित बेटों पर पिता ने लिखाया मुकदमा : मुहल्ले से खबर पाकर रात में ही कोहना चौकी इंचार्ज मोहम्मद रफीक मौके पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह भी पहुंच गए थे। मरणासन्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी रामकली को पुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस ने अभियुक्त बेटों उत्तम व दुर्गेश को गिरफ्तार भी कर लिया था। हत्यारोपित बेटों उत्तम व दुर्गेश के विरुद्ध उनके पिता राम शरण ने नामजद तहरीर दी है। जिस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा लिखा गया है।
नशे की गोली खाता है उत्तम : रामशरन ने बताया, उसका आरोपित बेटा उत्तम नशे की गोली खाता है। तीन-चार महीने पहले उत्तम की पत्नी हरदोई मायके चली गई थी। लौटी नहीं है
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments