Prayagraj Weather News: कोहरे ने बढ़ाई ठंड, खिली धूप तो मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
प्रयागराज, NOI : वातावरण में ठंड का आगाज तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तो सुबह कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे से ठंड बढ़ गई। यही हाल शनिवार को भी नजर आया। कोहरे के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी सुबह दिक्कत हो रही है। ठंड बढ़ी तो अलाव भी जलने लगे हैं। हालांकि कुछ ही घंटों में आसमान साफ हो गया और सूर्य की किरणें नजर आईं। आज मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने भी करवट ले ली। पिछले दाे दिन तक आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने से हवाओं में ठंड और ज्यादा घुल गई। ठंड बढऩे के साथ ही लोग गर्म कपड़ों से खुद को ढंके दिखाई दिए। मौसम का मिजाज इस बार किसी की समझ नहीं आ रहा है। दिसंबर की शुरुआत बादलों के साथ हुई। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। तड़के सर्द हवाओं के चलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
शनिवार की सुबह कोहरा और ठंड के चलते शहर में तो कम ग्रामीण इलाकों में लोगों को अधिक दिक्कत हुई। गंगापार के फाफामऊ में कोहरा का जबरदस्त प्रकोप रहा। सुबह के वक्त सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। चालक हेड लाइट जलाकर वाहन को धीरे-धीरे बढ़ा रहे थे। थोड़ी दूरी पर ही कुछ भी कोहरे के चलते नहीं दिखाई दे रहा था। वाहन चालक धीमी गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। कुछ वाहन चालक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर कोहरा खत्म होने का इंतजार किया। सुबह मार्निंग वाक करने वाले लोग घरों से कम निकले और जगह-जगह सड़क किनारे राहगीर और मजदूर तबके के लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। स्कूली बच्चों को कोहरे के चलते स्कूल जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments