अपनी फिल्म व विवादित किताब में इस्लाम को कठघरे में खड़ा कर जितेंद्र त्यागी रहे थे सुर्खियों में
लखनऊ, NOI : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे। अपने बयानों और कार्यशैली की वजह से जितेंद्र हमेशा विवादों में रहे। इनके खिलाफ कई मुकदमे भी लखनऊ में दर्ज हैं। जितेंद्र को विदेशों से भी जान से मारने की धमकी मिली, लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली नहीं बदली।
इससे पहले जितेंद्र ने एक विवादित फिल्म बनाने की घोषणा की थी। बकायदा ट्रेलर भी जारी किया था। ट्रेलर के रिलीज होते ही हंगामा शुरू हो गया था। लोगों ने न केवल फिल्म का विरोध किया था, बल्कि जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हाल में ही जितेंद्र ने एक किताब प्रकाशित की। किताब प्रकाशित होते ही विवादों में घिर गई। आरोप है कि किताब में इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस मामले में धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर भी दर्ज कराई थी। मौलाना का आरोप है कि किताब लोगों को भड़काने के लिए लिखी गई है, जिसमें गलत संदेश दिए गए हैं।
जितेंद्र ने किताब का पीडीएफ इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड किया था, जो वायरल हो गया है। मौलाना ने एफआइआर दर्ज कराकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की थी। जितेंद्र ने हरिद्वार में संतों के बीच किताब का विमोचन कराया था। इस दौरान उन्होंने खुद की जान का खतरा भी बताया था और सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर मेरी हत्या हो जाती है तो सनातन रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वसीम मंदिर में पूजा करते देखे गए थे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments