Mi Notebook Pro X लैपटॉप के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानें संभावित कीमत
Mi Notebook 14
शाओमी ने एमआई नोटबुक 14 लैपटॉप की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये रखी है। Mi NoteBook 14 का रेग्यूलर एडिशन 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। ये दो तरह के ग्राफिक्स कार्ड Interl Iris UHD620 या NVIDIA MX250 GPU के साथ आता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो बेहद ही पतले बेजल के साथ आता है।
डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही, इसमें एंटी ग्लेयर कोटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB 3.1 Type-A पोर्ट्स, एक HDMI पोर्ट और 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है। साथ ही, इसमें एक USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा Mi Notebook 14 Edition को भी पेश किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Horizon Edition का डिजाइन और हार्डवेयर कॉन्फिग्यूरेशन बेस वेरिएंट्स से थोड़ा अलग है। इसमें अल्युमीनियम और मैग्नेशियम अलॉय का इस्तेमाल किया गया है जो कि 17.15mm चोड़ा है और इसका वजन महज 1.35 किलोग्राम है। इसमें मरकरी ग्रे कलर की फिनिशिंग दी गई है। ये 10th Gen Intel Core i5 और Core i7 दो वेरिएंट्स में आता है।
इसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA MX350 GPU का इस्तेमाल 2GB RAM के साथ किया गया है। इसमें 65W की फास्ट 1C चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसे USB Type C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें 46Wh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस एडिशन में वेबकैम नहीं दिया गया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!