लखनऊ जागरण संवादी के मंच पर सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, चरम पर लोगों का उत्साह
Salman Khan in Lucknow Jagran Samvadi 2026: सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने संवादी में अपने विचार व्यक्त करने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान फिल्म मातृभूमि से जुड़े अपने अनुभव साझा किया।
NOI डेस्क, लखनऊ। हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार सलमान खान शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लखनऊ जागरण संवादी के मंच पर पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी थीं। दोनों ने संवादी में अपने विचार व्यक्त करने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान फिल्म मातृभूमि से जुड़े अपने अनुभव साझा किया।
सलमान खान शुक्रवार को एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए सलमान खान जागरण संवादी के मंच पर सूट में पहुंचे और लखनऊ के चिरपरिचित अंदाज में सैल्यूट और नमस्कार से लोगों का अभिवादन किया।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के दैनिक जागरण के संवादी में पहुंचे। सलमान खान को अपने बेहद नजदीक पाकर लोगों का उत्साह चरम पर था। यूनिवर्सिटी का ऑडिटोरियम उनके आगमन से पहले ही हाउसफुल था और बाहर भी जबरदस्त भीड़ थी।
पुलिस को लोगों का प्रवेश रोकना पड़ा। उनके लखनऊ दौरे को लेकर युवाओं और प्रशंसकों में उत्साह था। सलमान खान के लखनऊ पहुंचने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है ‘मातृभूमि’
‘मातृभूमि’ एक हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इसमें देशभक्ति, सैनिकों के साहस और बलिदान के साथ युद्ध के दौरान उनके परिवारों की जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान का किरदार देश की रक्षा के लिए मुश्किल हालात में मोर्चा संभालता नजर आएगा। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, सलमान खान की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसमें सीमा पर तैनात सैनिकों की चुनौतियों के साथ उनके परिवारों के संघर्ष और जिंदगी को भी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसकी निर्माता सलमा खान हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!