जानें- कानपुर में किन 10 रूटों पर चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, पांच रुपये होगा किराया, देखें पूरी लिस्ट
संजीव नगर से आइआइटी तक 23 किमी में चलेगी 11 बसें
निर्धारित रूट के अनुसार, संजीव नगर से आइआइटी तक 23 किमी के दायरे में 11 बसें आवंटित की गई हैं। एक बस 10 फेरे लगाएगी। सुबह 5:10 बजे पहली बस व अंतिम बस रात में 8:43 बजे मिलेगी। वापसी में सुबह 6:35 बजे पहली बस चलेगी और रात में 10:08 बजे अंतिम बस मिलेगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, काशीराम अस्पताल, कृष्णा नगर, पैराशूट मोड़, टाटमिल, अफीमकोठी, जरीब चौकी, कोकाकोला, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय कल्याणपुर, आइआइटी ठहराव बिंदु निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को आठ मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध होगी।
संजीव नगर से रनियां के बीच 15 मिनट में मिलेगी बस
संजीव नगर से रनियां रूट पर 41 किमी के दायरे में 10 बसें आवंटित की गई हैं। एक बस दिन भर में छह फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह 5:30 बजे और अंतिम बस रात 8 बजे चलेगी। वापसी में सुबह 7:10 बजे पहली बस व अंतिम बस रात में 9:40 बजे चलेगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, जरीब चौकी, विजय नगर, पनकी पड़ाव, भौंती, चकरपुर, किसान नगर, रायपुर, रनियां ठहराव ङ्क्षबदु निर्धारित हैं। यात्रियों को 15 मिनट के अंतराल में बस सेवा मिलेगी।
संजीव नगर से नानकारी : 30 किमी में एक बस नौ फेरे लगाएगी
संजीव नगर से नानकारी रूट पर 30 किमी के दायरे में सात बसें चलेंगी। एक बस पूरे दिन में नौ फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह 5:52 बजे और अंतिम बस रात 8:44 बजे मिलेगी। वापसी में पहली बस सुबह सात बजे व रात में अंतिम बस 9:52 बजे मिलेगी। यात्रियों को 40 मिनट के अंतराल में दूसरी बस उपलब्ध होगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मोतीझील, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, कल्याणपुर, आइआइटी, नानकारी में ठहराव दिया गया है।
संजीव नगर से बिठूर : 38 किमी के दायरे में 14 बसें देंगी परिवहन सेवाएं
संजीव नगर से बिठूर रूट पर 38 किमी के दायरे में 14 बसें परिवहन सेवाएं देंगी। एक बस पूरे दिन में 6 फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह 5:12 बजे और अंतिम बस शाम सात बजे चलेगी। वापसी में पहली 6:52 बजे और अंतिम बस रात 8:40 बजे चलेगी। यात्रियों को 10 मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध होगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, हरजेंदर नगर, जाजमऊ, सर्किट हाउस, हीर पैलेस, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मोतीझील, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, कल्याणपुर, सिंहपुर, ईश्वरीगंज, बिठूर ठहराव बिंदु निर्धारित किए गए हैं।
संजीव नगर से रमईपुर : 25 किमी के दायरे में एक बस 10 फेरे लगाएगी
संजीव नगर से रमईपुर तक निर्धारित रूट पर आठ बसें आवंटित की गई हैं। एक बस पूरे दिन में 10 फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह 7:50 बजे व अंतिम बस रात 9:30 बजे चलेगी। वापसी में पहली बस सुबह 8:45 बजे व अंतिम बस रात 8:25 बजे चलाना प्रस्तावित है। यात्रियों को 20 मिनट के अंतराल में बस सेवा मिलेगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, किदवई नगर, बारादेवी, नौबस्ता, मंडी समिति , माधोबाग, रमईपुर में ठहराव निर्धारित किया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments