गोरखपुर, NOI :  अगले दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन के भी तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह 10 बजे से पहले तक पुरुआ व 10 बजे के बाद पछुआ हवाएं चल सकती हैं। दिन ठंडा रहेगा।

5.6 डिग्री तक गिरा पारा, हल्के कोहरे में लिपटी रही सुबह

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते बताया कि पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया है कि अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पछुआ हवाओं ने ग‍िराया पारा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से चल रही हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 11 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत व न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह हल्का कुहरा रह सकता है। सुबह 10 बजे तक पुरुवा हवाएं चलेंगी। उसके बाद से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

औसत से अभी भी गर्म है दिन

तापमान में गिरावट आने के बावजूद दिन का तापमान अभी भी औसत से अधिक है। दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है। जबकि गुरुवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात औसत न्यूनतम तापमान से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। गुरुवार को दिन का औसत अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात औसत से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement