गोरखपुर,NOI: मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। तापमान में पहले की अपेक्षा अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। इससे ठंड बढ़ेगी। हिमालय के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी होने से गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। जिसकी वजह से ठाड बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

9.2 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि 14 दिसंबर की सुबह कोहरा रह सकता है। आसमान साफ रहने के आसार हैं। इसके चलते ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। पिछले दिनों श्रीनगर, शिमला में बर्फबारी होने का प्रभाव गोरखपुर सहित तराई क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

दो दिन से बढ़ी ठंड

दो दिनों से जिले में ठंड बढ़ गई है। 13 दिसंबर की सुबह अधिकांश लोग गर्म कपड़े में देखे गए। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर चलेगी। सुबह 10 बजे के बाद हवा दक्षिण-पश्चिम की तरफ हो जाएगी। इसकी गति तीन से 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

फिर बढ़ने लगा एक्युआइ

तापमान घटने के साथ वातावरण में नमी बढ़ी है। इसके चलते वायु घनत्व बढ़ गया। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्युआइ) के स्तर में फिर वृद्धि देखने को मिल रही है। 13 दिसंबर को गोरखपुर का एक्युआइ 175 रहा।

पिछले पांच दिनों का एक्युआइ

9 दिसंबर- 63

10 दिसंबर- 86

11 दिसंबर- 113

12 दिसंबर- 136

13 दिसंबर- 173

14 दिसंबर- 182

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement